Loading...

गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा” वर्ल्ड हार्ट डे” जागरूकता माह की शुरुआत

उदयपुर

Follow us

Share

वरिष्ठ नागरिकों को बताए दिल को स्वस्थ रखने के उपाय

Advertisement

उदयपुर (रॉयल पत्रिका)। गीतांजली हॉस्पिटल की ओर से सितंबर माह में आने वाले वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में जनजागरूकता गतिविधियाँ शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रोहिन के. सैनी ने महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के 19वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, जो कृष्णा वाटिका में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. सैनी ने वरिष्ठ नागरिकों को हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताए और उपस्थित लोगों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सदस्यों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया तथा बीपी और शुगर की जांच भी की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवयित्री डॉ. कविता किरण ने सरस्वती वंदना से शुरुआत की और हास्य कवि पंडित सुनील व्यास ने अपनी रचनाओं से सभी को गुदगुदाया।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।