Loading...

जमात-ए-इस्लामी हिंद मांगरोल इकाई ने लगाई प्रदर्शनी

मांगरोल

Follow us

Share

मांगरोल (रॉयल पत्रिका)। जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, मांगरोल की ओर से चलाए जा रहे सीरत अभियान (25 अगस्त से 24 सितंबर 2025) के तहत दिनांक 05 सितंबर 2025 को करबला मैदान, मांगरोल में “हज़रत मुहम्मद सबके लिए“ शीर्षक के साथ एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में हैंडमेड पोस्टर्स, फ्लेक्स, मॉडल्स और अन्य माध्यमों के द्वारा हज़रत मुहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं को प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य आम जनता तक हज़रत मुहम्मद साहब के जीवन आदर्श और इंसानियत के लिए उनके संदेश को पहुँचाना था। यह प्रदर्शनी दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक जारी रही, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों और नौजवानों ने भाग लिया। लोगों ने प्रदर्शनी को सराहा और पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब की जीवनी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, मांगरोल की ओर से बताया गया कि सीरत मुहिम के दौरान आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, जिनका उद्देश्य हज़रत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेश को समाज तक व्यापक रूप से पहुँचाना है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।