राजस्थान सरकार के आदेश की अब हेलना डिप्टी कमिश्नर नहीं कर रहे हैं पालना
सादिक हिन्दुस्तानी
सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान सरकार द्वारा तीन बार आदेश पारित कर चुकी हैं। अभी हाल ही में आदेश क्रमांक एसएमई-1/डीएलबी/25/10099 दिनांक 26.08.2025 को आदेश पारित हुआ है। जिसमें साफ-साफ लिखा हुआ है कि जो कर्मचारी अपने मूल कार्य (सफाई) न करते हुए ऑफिस में बाबू का कार्य कर रहे हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके निजी कार्य (सफाई) के लिए भेजा जाए। यदि इस आदेश की अवहेलना की गई तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सांगानेर डिप्टी कमिश्नर द्वारा अभी तक सरकारी आदेश की पालना नहीं हुई है। अभी भी सफाई कर्मचारी बाबू की कुर्सी पर सुशोभित हो रहे हैं। ग्रेटर नगर निगम जयपुर के सांगानेर जोन में एवं एसडीएम कार्यालय सांगानेर में अभी भी करीब 15- 20 सफाई कर्मचारी अपना निजी कार्य (सफाई) छोड़कर बाबू बने हुए बैठे हैं। यह सरासर डिप्टी कमिश्नर की तानाशाही को दर्शाता है। सांगानेर के डिप्टी कमिश्नर रवि कुमार गोयल का चहेता नरेंद्र कुमार चौधरी प्रताप नगर क्षेत्र में जेईएन के नाम से प्रसिद्ध है। उस क्षेत्र में होने वाली वेद- अवैध कॉलोनीयों के निर्माण में अपना पूरा दखल रखता है। चालान काटना, नोटिस जारी करना, सेटिंग कराना, मेल मिलाप कराना आदि कई तरह की खूबियों को अंजाम दे रहा हैं। इसीलिए सांगानेर डिप्टी कमिश्नर का चहेता बना हुआ हैं। यह राजस्थान सरकार के आदेश की खुली अबहेलना है। इस तरह की गतिविधियां राजस्थान सरकार की बहुत बड़ी नाकामी को दर्शाती है। यह सरकार की कार्य शैली पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। अब देखना यह है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी या फिर खुली छूट देकर अपने ही फरमान की धज्जियां उड़ाते रहने के लिए छोड़ दिया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
