अमीन पठान ने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में 3 सितम्बर को कांग्रेस नेता अमीन पठान की एक नई पारी का आगाज हुआ। जब वरिष्ठ नेता अमीन पठान ने प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। पीसीसी (PCC) मुख्यालय में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने यह जिम्मेदारी ली। पठान की इस नई जिम्मेदारी को खेल प्रकोष्ठ में ‘नई ऊर्जा की शुरुआत’ के रूप में देखा जा रहा है। खेल से नेतृत्व तक का उनका सफर प्रेरणादायक रहा है। शपथ ग्रहण के बाद, अमीन पठान ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा, “आज का युवा नशे जैसी बुराइयों में फंस रहा है। हम खेल के माध्यम से उन्हें एक सकारात्मक दिशा देंगे और उनकी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे।” इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने पठान को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
