Loading...

बिरादरी अमरसरिया मनिहारान का चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

सीकर

Follow us

Share

AMT एवं यूथ विंग जाजम के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

सीकर (रॉयल पत्रिका)। अमरसरिया मनिहारान बिरादरी का चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह 31 अगस्त 2025 रविवार को सीकर में आयोजित किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के चेयरपर्सन जनाब अतीक अहमद एवं विशिष्ट अतिथि मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैंन एम डी चोपदार थे। समाननीय अतिथियों में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के कुलपति जमील अहमद कासमी, एडवोकेट मौलाना अहसान तिमिमी, शिक्षा विद सुशील शर्मा वह नगर परिषद सीकर के पूर्व सभापति जीवण खां और बिरादरी अमरसरिया मनिहारान के सदर हाजी बदरुद्दीन शेख रहे। आयोजन में 6 टॉपर्स बच्चों को इनामात व पारितोषिक के रूप में 5100 ₹ का चेक प्रत्येक को आयोजको की तरफ से दिए गए। आयोजन में ताहिर खान s/o अनवर अली, गांव झाड़ली 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर रहा। आए हुए अतिथियों ने प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी सफलता की कामना की। आयोजन में बिरादरी अमरसरिया मनिहारान की तरफ से तीन आगामी जिनमें योजना सामूहिक विवाह सम्मेलन, बिरादरी की डायरेक्टरी व युवा वर्ग के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन का पोस्टर विमोचन भी किया गया। इस आयोजन में सीकर शहर व दूर दराज के शहरों तक के बिरादरान व बिरादरी की शूरा कमेटी, यूथ विंग जाजम, मेर्रिज गाइडेंस ब्यूरो व AMT के पदाधिकारियों के साथ जनाब हाजी बशीर, सेकेट्री जमील कुरैशी, खजांची बरकत खान, हाजी जमालुद्दीन, सूबेदार भंवर अली, जब्बार खान, मास्टर बरकत, हाजी लतीफ, रफीक शेख, अयूब शेख, उस्मान मिर्जा,निजामुद्दीन बेरी, मो जलाल,  सैय्यद रमजान, अनवर ढाढोत, महबूब खान, अख्तर मुगल, TI हमीद कुरैशी, एडवोकेट जैनुल, यासीन खान, हाजी जाफर, हाजी शहाबुद्दीन, हवलदार सलीम, बशीर प्रिंसिपल, इकबाल मास्टर, सद्दाम सैय्यद व हाजी सबिरुद्दीन,यासीन सिरियासर, हमीद बड़वासी, शेखू भाई, मुन्ना जी, इलियास कुरैशी, यूनुस परवेज, मुख्तियार अली, एडवोकेट जाफर, सद्दीक कुरैशी, इस्माइल चिराना, इब्राहिम मैनेजर, मीर जाफर, अय्यूब तोगडां, रज्जाक ढाढोत, सहित सैंकड़ो बिरादरान उपस्थित रहे। आयोजन में मंच संचालन हारून रशीद और हाजी सबिरुद्दीन ने किया व आयोजन की निगरानी मोहम्मद सलीम खिरोड़ ने की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।