कायमखानी छात्रावास सीकर में लाइब्रेरी का उद्घाटन
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खा बुधवाली थे
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। कायमखानी छात्रावास सीकर में 31 अगस्त 2025 रविवार को एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह कायमखा छात्रावास सीकर में आयोजित किया गया। जिसमें वक्फ बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर खानू खा बुधवाली थे। समारोह की अध्यक्षता नजीर खान ने की। कायमखानी समाज के समाज सेवियों, व्यवसायियों एवं राजनीतिज्ञों ने समारोह में भाग लिया। मौके पर ही समाज के लोगों ने छात्रावास में पांच कमरे, चार एसी एवं 7 लाख नगद देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर खानू खा बुधवाली ने छात्रावास कमेटी और समाज के भामाशाहों की तारीफ की और समाज के विकास में योगदान पर उनको बधाई दी। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे जिनमें फतेहपुर से विधायक हकीम खां, सीकर नगर पालिका चेयरमैन जीवन खां, कर्नल शौकत खां, अमजद खां जयपुर, सुल्तान खां जयपुर, खानु खां भीचडी, हाजी याकूब बुधवाली, याकूब थानेदार, जाकिर ठेकेदार जाजोद, अयूब खां भैसवा, मकसूद खां किरोडली, खानू खां कासली, महमूद खां बुधवाली, आरिफ खां यूथ कांग्रेस एवं सूबेदार इस्लाम खान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
