रिटायर्ड न्यायाधीश अरूण कुमार पारिक ने हज़रत दीवाना शाह में पेश किए फूल व चादर
कपासन (रॉयल पत्रिका)। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार पारिक ने अपने साथियों के साथ चादर व फूल पेश कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की। दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी के अनुसार रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधी अरूण कुमार पारिक के साथ जयपुर के भाजपा नेता एवं एडवोकेट सरदार इन्द्र मोहन, दीपक सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड के भानेज प्रवीण धनखड के साथ भाजपा अल्पसंख्यक के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट सैयद अशफाक अली व हाजी सैयद अशरफ अली ने चादर व फूल पेश कर मुल्क मे अमनों सुकून की दुआ की। वक्फ कमेटी सदस्य एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष सैयद ऐजाज अली, असलम शैख, हाजी साबिर पुंवार, हाजी शराफत भाटी, हाजी अब्दुर्रहमान मंसूरी ने सभी की दस्तारबंदी कर श्रीफल भेंट किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
