सुकेत हाट बाजार में 25 लाख से बना प्लेटफॉर्म अनुपयोगी, पुरानी जगह ही बैठ रहे हैं व्यापारी
सुकेत (रॉयल पत्रिका)। कस्बे के हाट बाजार में नगर पालिका की ओर से करीब 25 लाख रुपए की लागत से बनाए गए प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्लेटफार्म मात्र वाहनों की पार्किंग और मवेशियों के बैठने का अड्डा बनकर रह गया है। निर्माण के समय इसकी वास्तविक उपयोगिता पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण व्यापारी अब भी व्यापारी पुरानी जगह पर गंदगी और कीचड़ मैं दुकानें लगाने को मजबूर हैं। व्यापारियों का कहना है कि हाट बाजार में जहां अधिकतर दुकानें लगती हैं, वहीं बारिश के दिनों में कीचड़, फिसलन और जलभराव की समस्या बनी रहती है। ऐसी नगर पालिका स्थिति में खरीदारी के लिए आने वाले ग्रामीणों और कस्बेवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। नगर पालिका की ओर हाट बाजार से निरंतर इसके बदले किसी भी तरह की बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा कराई जा रही। यहां स्थित सार्वजनिक शौचालय भी वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। कहना है कि बार-बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या बताने के बाद भी मात्र मौखिक आश्वासन ही दिया जाता है। धरातल पर कोई कार्य नहीं किया गया। 25 लाख की लागत वाले इंटरलॉकिंग प्लेटफार्म पर अभी तक व्यापारियों को शिफ्ट नहीं किया गया है। सभी दुकानें अपनी पुरानी जगह पर ही लगी रहती हैं। व्यापारियों का आरोप है कि निर्माण के समय उनकी राय बिल्कुल नहीं ली गई। यदि उसी स्थान पर निर्माण कराया जाता जहां वास्तव में दुकानें लगती हैं, तो आज यह समस्या नहीं होती। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह निर्माण मात्र निजी लाभ लेने और औपचारिकता पूरी करने के लिए किया गया है।
एसडीएम ने किया था निरीक्षण-

प्लेटफार्म बनने के बाद तत्कालीन एसडीएम एवं नगर. पालिका प्रशासक नीता वसीटा ने निरीक्षण किया था। उन्होंने बाजार के विकास के लिए करीब 70 लाख रुपए खर्च कर बाउंड्री निर्माण, अतिरिक्त प्लेटफार्म और सड़क निर्माण की योजना की बात कही थी, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाट बाजार के इस अनुपयोगी निर्माण को लेकर अब कस्बेवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि इसको गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करवाना चाहिए।

Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
