Loading...

दा बुद्धा सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था द्वारा तृतीय उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में 600 प्रतिभाओं का किया सम्मान

चौमूं

Follow us

Share

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। शहर के कचोलिया रोड़, शाही बाग पैलेस में रविवार को दा बुद्धा सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था द्वारा तृतीय उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह अखिल भारतीय सांगलिया धूणी सीकर के ओमदास महाराज के सांनिध्य में भगवान महात्मा बुद्ध व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ओमदास महाराज ने शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव सेवा, महिला सशक्तिकरण आदि पर विशेष जोर दिया। विशिष्ठ अतिथि बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने बताया कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से प्रेरणा पाकर भविष्य में उच्च पदों पर पहुंचकर मानव सेवा ओर राष्ट्रीय सेवा के प्रति समर्पित रहे। अध्यक्षता संस्थापक व अध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र बुनकर ने की। विशिष्ठ अतिथि डॉ. अंबेड़कर मेमोरियल वैलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष जसवंत सम्पतराम, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, सेवानिवृत भरतपुर संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल, सेवानिवृत एडिशनल एसपी अनिल गोठवाल, सेवानिवृत सीआरपीएफ एसपी केएम बुनकर, एडवोकेट रमेश रत्न, सेवानिवृत जज टेकचंद राहुल, भंते प्रज्ञा सागर, कानदास महाराज, संस्था के संरक्षक चुन्नीलाल मण्डारवाल, जिला परिषद सदस्य जितू बुनकर, पंस. सदस्य सुनीता बुनकर, पंस. सदस्य सुमन बुनकर ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था के महासचिव महेंद्र कुमार बॉयला ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 600 प्रतिभावान विद्यार्थियों, 50 नवनियुक्त कर्मचारी, 30 प्रतिभागी खिलाड़ी, 25 स्काउट, एनसीसी व एनएसएस, 50 समाजसेवियों, 15 भामाशाहों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इससे पूर्व आए हुए अतिथियों का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पंचशील का दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन प्रभुदयाल वर्मा, महेंद्र सिंह खण्डेवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र बुनकर ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष बनवारी लाल कालावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामसुंदर बुगालिया, उपाध्यक्ष मनीष बिदावत, महेश मोरदिया, मुकेश रोजड़ा, हेतराम बबेरवाल, ओमप्रकाश बुनकर, रामचंद्र खारड़िया, प्रवक्ता विनोद कुमार वर्मा, संगठन सचिव उमराव परिहार, राजेंद्र फानण, सदस्य शंकरलाल बुनकर, बाबूलाल वर्मा, ताराचंद डूंडलोदिया, रवि बरवड़, अमरचंद, श्रवण मलिण्डा, राकेश बबेरवाल, सुनील वर्मा, लोकेश वर्मा, दीनदयाल बबेरवाल, अशोक बबेरवाल, दीपक  बुनकर, सौदागर कांदेला, मुकेश जिन्दल, रघुनाथ पाटोदिया, सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, घनश्याम कांदेल, एडवोकेट धर्मेंद्र घसिया, पीसी बलाई, एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, एडवोकेट राजेन्द्र कुमार वर्मा, हनुमान सहाय झांटीवाल, नरेश कुमार रोजड़ा, नंदकिशोर मोरदिया, चंद्रकला नागोरी, घीसालाल बबेरवाल, फूलचंद सिंघल, गोपाल लाल देवठिया, सियाराम बुनकर, राजेश सोगण, दीपक वर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।