एडवोकेट नईमुद्दीन अकील को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जयपुर शहर का सचिव चुना गया
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जयपुर का ज़िला सम्मेलन 24 अगस्त को स्वामी कुमारानन्द भवन, जयपुर में कॉमरेड विनोद राय, संजीव कुमार एवं जौहरी लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में कॉमरेड रमेश शर्मा को जयपुर ग्रामीण और एडवोकेट नईमुद्दीन अकील को जयपुर शहर का सचिव चुना गया।
सम्मेलन में पार्टी का झंडारोहण कॉमरेड प्रेमजी और सुनीता चतुर्वेदी ने किया और पार्टी के संघर्ष और गौरवशाली इतिहास को बताया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड नरेन्द्र आचार्य ने केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबध होने के लिए कहा। आचार्य ने कहा कि वर्तमान में संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता के समक्ष गंभीर चुनौतियाँ हैं, जिनको लेकर इंडिया गठबंधन संघर्ष कर रहा है। आचार्य ने पार्टी के स्थापना के 100 साल पूरे होने पर उसके गौरवशाली इतिहास को बताते हुए संगठनात्मक स्वरूप को सुदृढ़ करते हुए पार्टी के राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ाने के लिए कहा। पार्टी का राज्य सम्मेलन 15-16 सितंबर 2025 को उदयपुर में होने जा रहा है और राष्ट्रीय महा अधिवेशन 21 से 25 सितम्बर 2025 को चण्डीगढ़ में होने जा रहा है । सम्मेलन का संचालन करते हुए कुणाल रावत ने गत तीन वर्षों की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। सम्मेलन को कॉमरेड सुनीता चतुर्वेदी, कॉमरेड रमेश शर्मा, मीनाक्षी बिन्दौरिया आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में कई प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें श्रम क़ानूनों में बदलाव का विरोध, महंगाई, बेरोज़गारी, एमएसपी क़ानून बनाने, निजीकरण, शिक्षा के साम्प्रदायिकता के खिलाफ आदि सम्मेलन का संचालन करते हुए कुणाल रावत ने गत तीन वर्षों की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। सम्मेलन को कॉमरेड सुनीता चतुर्वेदी. कॉमरेड रमेश शर्मा, मीनाक्षी बिन्दौरिया आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में भाकपा के पूर्व महासचिव सांसद कॉमरेड सुधाकर रेड्डी, किसान सभा के पूर्व महासचिव का अतुल कुमार अंजान, कामरेड अच्युतानंदन, माकपा के पूर्व राज्य सचिव सीताराम येचुरी, भाकपा के राज्य सचिव रहे रतिराम यादव को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में 43 सदस्यीय कॉन्सिल का चयन किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
