Loading...

वोट चोरी के ख़िलाफ़ राहुल गाँधी के बिहार यात्रा को समर्थन, मो.अशहरूल हक

जयपुर

Follow us

Share

फिरोज खांन वारसी

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। नई दिल्ली राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के संस्थापक सुप्रीमो एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष मो,अशहरूल हक ने बयान देते हुए बताया है कि आजादी के बाद से खुद के अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं ने ही  अल्पसंख्यकों को ठगा छला है अल्पसंख्यकों का हितैषी बताकर राजनीति करते रहे हैं और विधायक सांसद बनते रहे हैं जबकि अल्पसंख्यक समुदाय की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रही है। अल्पसंख्यकों का जीवन स्तर गिरता ही जा रहा है, शिक्षा से ये समाज दूर सा हो गया है,रोज़गार के क्षेत्र में आज के वक्त में चाहे सरकारी हो या प्राईवेट अल्पसंख्यकों की संख्या नाम मात्र का रह गया है, चाहे कोई भी विभाग-कार्यालय में प्रतिशत सरकारी आकड़ों से देख लें अल्पसंख्यक वहाँ नहीं है, ये समाज पुरा कट सा गया है आज अल्पसंख्यकों का प्रतिशत जेलों में है ऐसे हालात में शहाब जाफरी का ये शेर फिट बैठता है- “तु ईधर उधर की न बात कर ये बता कि काफिला क्यों लुटा, मुझे रहज़नों से गिला नहीं तेरी रहबरी का सवाल है, आकड़ों के अनुसार वर्ष 2006 में रजिंदर सच्चर कमेटी रिपोर्ट हो या उसके बाद वर्ष 2007 में आए रंगनाथ मिश्रा कमिशन की रिपोर्ट हो आज 18 वर्ष बाद ईन रिपोर्ट के आकड़ों से भी हालात बद से बदतर हो गए हैं ऐसे स्थिति में राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष मो,अशहरूल हक का बिहार और देश की जनता से खास कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से अपील है जो भी नेता अल्पसंख्यक की राजनीति करता है चाहे वो कांग्रेस में हो या अन्य दलों में वैसे नेताओं का जनता जमानत जब्त कराए ईस बिहार विधानसभा चुनाव में और ज़माने से सांसद मंत्री बने रहने वालों को एक संदेश जाए कि ये राजनीति किसी की बपौती नहीं है बल्कि जनता द्वारा संचालित व्यवस्था है। राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी स्वछ राजनीति में विश्वास करती है और स्वस्थ समाज का निर्माण करेगी, विधानसभा चुनाव में युवाओं और योग्यता संम्पण लोगो को मौका भी देगी और अबतक अल्पसंख्यक समाज आरक्षण से वंचित है जबकि हर क्षेत्र में आज सबसे ज्यादा जरूरत आरक्षण की अल्पसंख्यक समाज को है और अभी माननीय राहुल गाँधी जी के बिहार यात्रा का समर्थन करते हुए वोट चोरी में भाजपा के खिलाफ एकजुटता दिखाने की बात को रखा कहा के ये हिन्दूस्तान को बचाने का वक्त है संविधान के रक्षा के लिए सभी राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में एकजुट हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।