एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
नई दिल्ली। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी समर्थन जताया। राधाकृष्णन 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, इससे पहले वे झारखंड व तेलंगाना के राज्यपाल रह चुके हैं। 1998 और 1999 में कोयंबटूर से सांसद चुने गए और भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष भी रहे। आरएसएस से जुड़े राधाकृष्णन का राजनीतिक जीवन चार दशकों से अधिक लंबा रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
