दाई हलीमा हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
भीलवाड़ा (रॉयल पत्रिका)। स्वतंत्रता दिवस के इस मुबारक मौके पर दाई हलीमा मेटरनिटी एंड जनरल हॉस्पिटल में जज़्बा-ए-वतन और खिदमत-ए-खलक का खूबसूरत संगम देखने को मिला। चेयरमैन जनाब रफ़ीक ने परचमकुशाई की, और रॉयल एंजेल स्कूल की प्यारी फातिमाओं ने पूरे जज़्बे और मोहब्बत के साथ राष्ट्रगान पेश किया। इस मौके पर बेटियों ने इस “शहर की शान” हॉस्पिटल का पूरा दौरा किया, और अपनी मासूम मुस्कुराहटों के साथ खुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि यह हॉस्पिटल आने वाली नस्लों के लिए एक इब्रत और मील का पत्थर है—जहाँ इलाज के साथ-साथ इंसानियत और रहमत की खुशबू बिखरती है। फातिमाओं ने पुरी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया और वादा किया कि आने वाले वक़्त में वे इस हॉस्पिटल के लिए दुआ भी करेंगी और हर तरह से इसे बुलंदियों पर ले जाने में अपना हिस्सा डालेंगी। हम दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला इस हॉस्पिटल को हमेशा खैर, बरकत और कामयाबी से नवाज़े, और इस खिदमत को सवाब-ए-जारीया बनाए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
