मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) को मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड में प्रदेश संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस अहमद कुरैशी ने मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) को प्रदेश संगठन सचिव राजस्थान पद पर नियुक्त किया गया है I मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) की नियुक्ति पर राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार मोईनुद्दीन नारू, राष्ट्रीय विधि सलाहकार अकबर अली, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल रईस, प्रदेश अध्यक्ष ज़फ़र मिर्ज़ा एवं प्रदेश महासिचव एडवोकेट मुजाहिद अख़्तर ने उनका स्वागत किया I

ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड नामूसे रिसालत पर पहरा देने के साथ-साथ देश समाज और कौम की अनेकों प्रकार से लगातार सेवाएं कर रहा है I यह सरकार द्वारा रजिस्टर्ड बोर्ड है। बोर्ड के अनेकों उद्देश्य हैं। जगह-जगह बोर्ड की शाखाएं खोलने और सदस्य नियुक्त करना का भी बोर्ड का एक मुख्य उद्देश्य है I

इसी मुख्य उद्देश्यों के तहत मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) की ख्वाहिशों का सम्मान करते हुए उनको बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है I बोर्ड को उम्मीद है कि मिर्ज़ा आफताब बेग (हिंदुस्तानी) तन, मन, धन और अपना वक्त लगाकर इस्लामी शरीयत व भारतीय संविधान के अनुसार ही बोर्ड के उद्देश्यों के लिए काम करते हुए बोर्ड को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएंगे I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
