Loading...

कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस सड़कों पर

जयपुर

Follow us

Share

DCC कार्यालय से बड़ी चौपड़ तक कांग्रेस का कैंडल मार्च

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डीडीसी कार्यालय से बड़ी चौपड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए गए और भाजपा पर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। कैंडल मार्च में शामिल विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है और देश का हर व्यक्ति आज राहुल गांधी के साथ खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के विश्वास को तोड़ने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से सदन तक जारी रखेगी। प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वोट की चोरी लोकतंत्र की हत्या के समान है और कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। बड़ी चौपड़ पहुंचने के बाद नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र को बचाने की अपील की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।