Loading...

किरण यादव (सरपंच) को यादव महिला समाज में चौमूं तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया

चौमूं

Follow us

Share

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत सान्दरसंर के  स्थित ठोठवालो ढाणी में जयपुर जिला महिला यादव समाज की अध्यक्ष वंदना यादव ने महिलाओं की एक बैठक का आयोजन रखा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष यादव ने मौके पर महिलाओं को आगे आने की बात कही और मौके पर ही सान्दरसंर सरपंच किरण यादव को समाज के लोग एवं महिलाओं सर्वसम्मति से चौंमू तहसील महिला यादव समाज की  अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। जयपुर जिला देहात यादव समाज अध्यक्ष वंदना यादव व समाज यादव समाज के लोगों ने अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर माला पहनाकर तथा साल ओढाकर सम्मान किया तथा धन्यवाद दिया। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष वंदना यादव ने महिलाओं को आगे लाने एवं समाज में महिलाओं को  भागीदारी निभाने की जिम्मेदारी दी है। इस कार्यक्रम में सोनी देवी, राजू देवी, कमला देवी, ममता देवी सूरज देवी, अनीता देवी, लाडा देवी, मंगली देवी, सरपंच पति अशोक ठोठवाल, हाडौता से कमल किशोर यादव, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सहाय खातोदिया, अमन यादव, सचिन यादव आदि उपस्थित थे ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।