Loading...

राजस्थान हज कमेटी को कब मिलेगा चेयरमैन?

जयपुर

default-image

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। हज 2026 के फॉर्म भरने का कार्य पूरा हो गया है और 2026 हज की तैयारियों का काम जारी है। राजस्थान हज कमेटी चेयरमैन का कार्य फरवरी 2025 में ही समाप्त हो चुका है। बिना हज कमेटी चेयरमैन के प्रदेश के हाजियों की समस्याएं हल नहीं हो पाती है। राजस्थान हज कमेटी में पूर्ण कालिक हज कमेटी अधिशाषी अधिकारी भी नहीं है। जिस अधिकारी को हज कमेटी अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दे रखा है उसके पास पहले से ही दूसरे विभागों के चार्ज हैं। भाजपा सरकार में वैसे तो माना जाता है कि अल्पसंख्यक वर्ग उनकी प्राथमिकता में नहीं है। लेकिन फिर भी भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। मोर्चा में कई मुस्लिम कार्यकर्ता है जो भाजपा के लिए दिन-रात काम करते रहते हैं। यदि भाजपा अपने किसी मुस्लिम कार्यकर्ता को हज कमेटी का चेयरमैन बनाता है तो मुस्लिम वर्ग में एक अच्छा संदेश जाएंगा। हज कमेटी में अभी हाजियों की समस्याओं को सुनने, समझने एवं हल करने वाला नहीं है। हाजियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी हज चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति से उत्साह आ जाएंगा और पार्टी के लिए पहले से ज्यादा काम करने लगेंगें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।